परम पूज्य संत बाबा जय गुरु देव जी महाराज

!! जय गुरुदेव नाम प्रभु का !! बाबा जी का कहना है, शाकाहारी रहना है, कलियुग जा रहा है, सतयुग आ रहा है

हे सतगुरु तुमसे एक प्रार्थना
ये अनमोल जीवन जाये व्यर्थ ना
मुझे हो गरज तुमसे हैं ये अरज
हुकुम हो तुम्हारा मेरी कोई शर्त ना
कभी गर ख़ता हो क्षमा करना दाता
बिन तुम्हारे जीवन का कोई अर्थ ना
ऊँचाई मिले मेरे मन को सदा
और आये कभी भी कोई गर्त ना
हैं सतगुरुजी तुमसे एक प्रार्थना

कण कण में तू तन मन मे तू
हर रंग में तू हर रूप में तू
जर्रे के भी जर्रे में तू
हर ओर हैं तू बस तू ही तू
हैं भरती गवाही कुदरत भी
पत्ते पत्ते बूटे में तू
नजर न आये दीद न पाये
पर हर अहसास में रमता है तू

???? जयगुरूदेव ????
रचनाकार:- प्रेम देशमुख
जयगुरुदेव आवाज़ टीम